BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 10:58 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, स्वदेशी, संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिला जनसमर्थन, 6 दिन में 4 लाख से अधिक मेलार्थी, 3 करोड़ रुपये से अधिक की स्वदेशी बिक्री, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय चेतना, स्वदेशी संकल्प और सांस्कृतिक गौरव के सशक्त संदेश के साथ रविवार को 6 दिवसीय राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का गरिमामय एवं ऐतिहासिक समापन हुआ। 23 से 28 दिसंबर तक आयोजित इस महोत्सव ने शक्ति, भक्ति और शौर्य की प्रतीक वीर भूमि चित्तौड़गढ़ को स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत की पहल करने वाले अग्रणी जिले के रूप में स्थापित किया।

महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि 4 लाख से अधिक मेलार्थियों की सहभागिता और 3 करोड़ रुपये से अधिक की स्वदेशी उत्पादों की बिक्री रही, जिससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक संबल मिला। वहीं 15 हजार महिलाओं द्वारा प्रस्तुत घूमर के विश्व कीर्तिमान ने चित्तौड़गढ़ को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाई।

स्वदेशी अपनाना भी राष्ट्र सेवा-  मदन दिलावर
समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भले ही हर व्यक्ति सीमा पर जाकर युद्ध न कर सके, लेकिन स्वदेशी अपनाकर देश की सेवा अवश्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की स्पष्ट सोच है कि भारत और राजस्थान आत्मनिर्भर बनें, जिसके लिए सोच, संकल्प और उपभोगकृतीनों का स्वदेशी होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से देश के कारीगर, मजदूर और उद्योग सशक्त होते हैं, जबकि विदेशी उत्पादों की खरीद उनके परिश्रम को हतोत्साहित करती है। उन्होंने गौमाता संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी उपस्थित जनों को दिलाया।

स्वदेशी महोत्सव बनेगा मील का पत्थर-  जोराराम कुमावत
विशिष्ट अतिथि पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ का यह स्वदेशी महोत्सव विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन वोकल फॉर लोकल को नई मजबूती प्रदान करेगा।

आत्मनिर्भर भारत के विजन को मिली जमीन -  सांसद सी.पी. जोशी
सांसद सी.पी. जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और घर-घर स्वदेशी के विजन को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास है। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, कलाकारों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एडीएम प्रभा गौतम, सीईओ विनय पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

28 फरवरी को मनेगा महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सांसद सी.पी. जोशी के अनुरोध पर 28 फरवरी को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस पूरे राजस्थान में मनाने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़वासियों द्वारा सांसद सी.पी. जोशी का 111 फीट लंबा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

लालू की कर्ज मुक्ति की मुस्कान
समारोह में हरियाणा से आए लालू ने भावुक होकर बताया कि इस मेले से उन्हें कर्ज मुक्ति की नई राह मिली। देशी बीजों की बिक्री और किसान सम्मान निधि से प्राप्त राशि से वे अपना पूरा कर्ज चुका सकेंगे। उत्तराखंड, फलोदी और प्रतापगढ़ से आए प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

उल्लेखनीय योगदान पर किया गया सम्मान
महोत्सव के सफल आयोजन में उल्लेखनीय योगदान देने पर जिला उद्योग केंद्र, नाबार्ड, नगर परिषद, शिक्षा विभाग एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE