BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 11:04 am
NEWS : राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन प्रदेश के पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सतत रूप से 8 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में आने वाले आगंतुकों से बाल विवाह निषेध शपथ पत्र भी भरवाए जा रहे हैं, जिससे जनसामान्य में सामाजिक चेतना का विस्तार हो सके।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद दशोरा ने बताया कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में बाल विवाह निषेध से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अनिल शिसोदिया,  रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सागर सोनी, गौरव त्यागी, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र झवर, ओम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, लोकेश सोनी, चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर नवीन काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, राहुल सोलंकी, केस वर्कर सीमा राजोरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE