BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 11:42 am
NEWS : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे श्री सांवलिया सेठ के धाम, भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया जी के दर्शन किए एवं देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, रतनलाल गाडरी, बद्रीलाल जाट, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंदिर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दर्शन उपरांत राज्यपाल बागड़े ने मण्डफिया में आयोजित मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025 में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजकों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल बागड़े ने अपने संबोधन में कुमावत समाज की सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महाकुंभ समाज को संगठित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE