नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत नीमच कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में दो वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना नीमच कैंट के अपराध क्रमांक 475/2021 धारा 363, 376 भादवि, अपराध क्रमांक 647/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा थाना मेडता सिटी (राजस्थान) के अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी कारूलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना नीमच कैंट के उप निरीक्षक अखिलेश घोंगडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी ग्राम अचारी, थाना मेडता सिटी (राजस्थान) में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कारूलाल पिता मोहनलाल मेघवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुलाखेड़ा, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच बताया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
कारूलाल पिता मोहनलाल मेघवाल, उम्र 40 वर्ष
निवासीरू दुलाखेड़ा, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उप निरीक्षक अखिलेश घोंगडे, आरक्षक अशोक पंवार, आरक्षक अल्पेश बैरागी एवं आरक्षक सुरेश माली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।