BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 5:41 pm
NEWS : शिक्षा मंत्री ने किया 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन, 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 7 विभिन्न बोर्डों की कुल 86 विद्यालयी टीमें लेंगी भाग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रवास पर आए राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरों की यह ऐतिहासिक धरती चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। दिलावर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर से आने वाले खिलाड़ी चित्तौड़गढ़ से सकारात्मक संदेश लेकर लौटेंगे।


पोस्टर विमोचन अवसर पर सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, हर्षवर्धन सिंह रूद, सागर सोनी, अनिल शिशोदिया, आयोजन समिति के बंसीलाल पंचोली, सुनील कुमार सेठिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ जिले को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 छात्र-छात्राएं) का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारोली (रोलाहेड़ा) के तत्वावधान में किया जाएगा।


इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 7 विभिन्न बोर्डों की कुल 86 विद्यालयी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 1800 खिलाड़ी एवं अधिकारी सहभागिता करेंगे। यह आयोजन न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय भी जोड़ेगा।
 प्रतियोगिता (अंडर-14) के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों के प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं विभिन्न प्रभारों के प्रभारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE