BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 5:43 pm
NEWS : राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एवं शिक्षा मंत्री को  सौंपा ज्ञापन, 2 वर्ष के अनुभव की छूट का लाभ अतिशीघ्र दिलाने की मांग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की बैठक चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट गार्डन में संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए सम्पत लाल जाट ने बताया कि विगत लंबे समय से राजकीय विद्यालयो में कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक अपने स्थाईकरण की मांग राजस्थान सरकार से करते आ रहे हैं जो की अभी भी लंबित है ।


प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट ने बताया कि 
जिले के तमाम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायको ने जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य मांग स्थायीकरण को लेकर के 2 वर्ष के अनुभव की छूट का लाभ अतिशीघ्र दिलाने की मांग की गई।


राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर एवं गोपालन व देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के आगमन पर चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों ने ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द नियमितीकरण की मांग की गई जिसमें 2 वर्ष के अनुभव की छूट जल्द दिलाने की मांग कर जल्द स्थायी किया जावे।


प्रदेश महामंत्री सम्पत लाल जाट ने बताया कि समय रहते राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष की छूट सहित स्थाईकरण की मांग नहीं मानी गई तो आगामी समय पर बहुत बड़े स्तर पर जयपुर स्तर पर राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन कर सरकार का घेराव किया जाएगा।


ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष डालचंद जाट, गोपाल प्रजापत, जिला सचिव मिट्ठू लाल मेनारिया, जिला महामंत्री प्रकाश तंबोली, ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी, भेरूलाल भील, रतनलाल गुर्जर, ईश्वरदान चारण, सुनील कुमार गर्ग, प्रभु लाल पाटीदार , हीरालाल जाट, रमेश चंद्र धाकड़ , सुनील सुखवाल, नारायण लाल भील, नंदलाल मेनारिया, प्रकाश चंद्र गर्ग , पुष्कर कलाल, ओम प्रकाश बुनकर, अखिलेश कुमार सोनम मेहता, रानू मेहता, राधा, उषा, सीता, सीमा सहित जिले के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE