BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 5:53 pm
NEWS : मुख्य ट्रस्टी मनोहरलाल आंजना ने पांचवें दिन विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, नेत्र रोगियों से मिलकर जाना कुशलक्षेम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के पेच एरिया परिसर में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन सेवा,समर्पण,करुणा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। यह शिविर भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई,जयपुर (राजस्थान) के अनुभवी एवं कुशल नेत्र विशेषज्ञों के सहयोग से निरंतर संचालित किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि यह विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र, छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, मातुश्री स्व. श्रीमती गोपीबाई  आंजना,पिताश्री स्व. भेरूलाल आंजना एवं बहिन स्व.श्रीमती कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में  25 दिसम्बर से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।


मुख्य ट्रस्टी द्वारा शिविर का अवलोकन
शिविर के पांचवें दिन हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के मुख्य ट्रस्टी एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने शिविर स्थल का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नेत्र ऑपरेशन उपरांत शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


आंजना ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं, जो मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।


सेवा भावना से ओतप्रोत चिकित्सकीय योगदान
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कार्यरत चिकित्सक,नेत्र विशेषज्ञ,नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगी कार्मिक अत्यंत निस्वार्थ भाव से मानव सेवा को सर्वाेपरि रखते हुए अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सोसायटी की ओर से समस्त चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।


उन्होंने यह भी बताया कि इस पुनीत सेवा कार्य में आंजना युवा शक्ति,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,नगर सेवादल,एनएसयूआईकांग्रेसजन,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं, जिससे यह शिविर जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE