BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 7:04 pm
KHABAR : कॉलेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल विद्यार्थियों का भ्रमण, आठ विद्यालयों के 12वीं के छात्रों ने लिया शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय महाविद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “कॉलेज चलो अभियान” के तहत जीरन परिक्षेत्र के आठ विद्यालयों का कॉलेज भ्रमण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में हाल ही में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, टैलेंट एकेडमी जीरन, स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन सहित अन्य विद्यालयों के कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके विद्यालय प्रतिनिधियों के साथ शासकीय महाविद्यालय जीरन का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, पुस्तकालय एवं शैक्षणिक वातावरण का अवलोकन किया। महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीतिदृ2020 के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों एवं परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत एवं कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी श्री गजेन्द्र आर्य के मार्गदर्शन में कॉलेज टीम के सदस्य श्री आशीष सोनी, रवीना दशोरा, सोनम घोटा, अंकिता खरे, सीमा चौहान सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों को कैरियर काउंसिलिंग प्रदान की गई तथा 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में शासकीय महाविद्यालय जीरन में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE