बरडिया केंट। ग्राम पंचायत भवन बरडिया केंट में शासन की महत्वाकांक्षी योजना “प्रशासन गांव की ओर” के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, टीकाकरण, ब्लड जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, स्पुटम सैंपल संग्रह, रक्तचाप जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सुविधा भी प्रदान की गई। शिविर में कुल 215 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में ग्राम सरपंच आशा देवी एवं कमलकुमार डाबर, सचिव बंशीदास बैरागी, सहसचिव कनन सिंह आर्य, पटवारी हल्का नंबर 31 अजय शर्मा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. उमेश बसेर, एमओ डॉ. अर्जुन श्रीवास्तव, डॉ. अनिल डुंगरवाल, सीएचओ पायल धाकड़, एएनएम पुष्पा बैरागी, डॉ. रवि यादव ने अपनी सेवाएं दीं।
इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता नीतू आर्य, रश्मि मीणा, अनीता बाई सेन, काली रावत तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धापु बाई सिहार एवं मंगलाबाई बसेर ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने शिविर में मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।