BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 12:40 pm
KHABAR : सांसद सुधीर गुप्‍ता एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार की उपस्थि‍ति में जीरन में अनुभूति शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को किया वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामान्य वनमंडल नीमच अंतर्गत परिक्षेत्र नीमच में अनुभूति शिविर सबरेंज जीरन बीट जीरन में आयोजित किया गया। शिविर में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, मदन गुर्जर, मधुसूदन राजोरा,  किशन अहिरवार, ऊषा सोनी, शुभम शर्मा, उप वनमंडलाधिकारी नीमच  दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी नीमच पी.एल.गहलोत, एवं जनप्रति‍निधिगण उपस्थि‍त थे।

अनुभूति शिविर में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जीरन में शिक्षकगण एवं 130 विद्यार्थी उपस्थित थे।

शिविर में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। सभी विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका , केप, पेन, पेंसील) वितरित की। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। 

मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्ग खाद, जल, जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए बच्चों को समझाया।  प्रकृति संरक्षण को रोचक ढंग से समझाया गया। खेल-खेल में बिना सिले कपडे का झोला बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाया। क्विज प्रतियोगिता एवं गीत गायन में प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मैं भी बाघ, हम हैं बदलाब, हम हैं धरती के दूत थीम पर बाघ नृत्य करवाया तथा अनुभूति की शपथ भी दिलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE