माउंट आबू। सिरोही जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी आज माउंट आबू पहुंचे राजस्थान सर्किट हाउस में उन्होंने वन विभाग, नगर पालिका, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों जिसमें नगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अक्षय चौहान, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनील आचार्य, भाजपा की जिला मंत्री गीताअग्रवाल, भाजपा पदाधिकारीओ की बैठक ली और माउंट आबू के विकास और केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं और स्वीकृत राशि पर शीघ्र क्रियान्विति के निर्देश दिए। सांसद चौधरी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल से वह निरंतर संपर्क कर माउंट आबू के कार्य 4 साल गांव पेयजल परियोजना हो, माउंट आबू से 23 किलोमीटर का सिरोड़ी रोड हो जो एकमात्र रास्ते के अतिरिक्त बनेगा, अनादर पॉइंट पर राज्य सरकार द्वारा 33 केवी लाइन की स्वीकृत हो राज्य और केंद्र सरकार सभी इस पर कार्य में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सालगांव परियोजना जिसका निर्माण और क्रियान्वती शीघ्र हो जाएगी और जो वन विभाग से अनापत्ति थी 23 दिन में लखनऊ से प्राप्त कर ली गई है।
अब इस परियोजना को शुरू होने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू से सिरोड़ी रोड का निर्माण के लिए सर्वे हेतु 57 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है, यह कार्य भी उनकी प्राथमिकता पर है और यह सब माउंट आबू के पर्यटन विकास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू में 33 केवी लाइन के स्वीकृति भी हो गई है और इस प्रकार से केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से गडकरी ने 311 करोड़ जो स्वीकृत किए उसके लिए वे केंद्र सरकार के आभारी है। आबू रोड में वायु सेवा शुरू करने के लिए भी वे प्रयत्नशील है।