BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 2:22 pm
BIG NEWS ; दिग्विजय के आरएसएस बयान पर सियासी घमासान, पीसी शर्मा बोले- संगठन मजबूती की बात की, रामेश्वर ने कहा- मुसलमान आक्रांताओं के तलवे चाटते हैं, नरोत्तम मिश्रा बोले- राज्यसभा चुनाव के लिए यह प्रेशर टेक्टिस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर दिए बयान पर प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत समर्थक उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं तो उनकी ही पार्टी कांग्रेस के कई दिग्गज विरोध भी कर रहे है।


हार खत्म हो, कांग्रेस जीते और राहुल प्रधानमंत्री बने इस ओर ठोस कदम
मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह ऐसे नेता है जिन्होंने हमेशा संगठन मजबूती के लिए बात की है। कांग्रेस की मजबूती के लिए बात करते हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार में लगातार जो हार हुई है उसे लेकर वह सजग है। लगातार हार खत्म हो और कांग्रेस जीते और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने इस ओर ठोस कदम उठा रहे हैं। नेहरू गांधी परिवार के प्रति भी उनकी निष्ठा रही है। बीजेपी भी दिग्विजय सिंह की निष्ठा का लोहा मानती है। पक्ष हो या विपक्ष हो जो भी दिग्विजय सिंह के पास आया उन्होंने मदद की है।


देश में भी हिंदू खतरे में, सनातन धर्मियों पर अत्याचार
पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। मोदी और शाह करते हैं हिंदुत्व की बात। बांग्लादेश समेत देश हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे हैं। इंदिरा गांधी ने तो देश बचाकर पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग-अलग कर दिया था। करनी सेना, साधु संत, सनातन धर्मी सब सरकार की अलग अलग मामलों में खिलाफत कर रहे है। सनातन धर्मियों पर अत्याचार हो रहा है, सरकार नाकाम साबित हो रही है


चर्च में क्रॉस को चूमने और मजारों पर हरी चादर चढ़ाने वाले
मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा मैंने पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था। कहा- हमारा निशान दिग्विजय सिंह के ऊपर है। आज दिनांक तक दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के दर्शन नहीं किया। एक बयान में दिग्विजय सिंह ने खुद को संस्कृत में ब्रम्ह बताया और ऐसे दिग्विजय सिंह आज तक राम मंदिर दर्शनों को नहीं गए। चर्च में जाकर क्रॉस को चूमने और मजारों पर हरी चादरों को चूमने वाले दिग्विजय सिंह, मुसलमान आक्रांताओं के तलवे चाटते हैं। दिग्विजय सिंह अगर तुम हिंदू हो तो सीना ठोक कर कहो कि हिंदू हमारे पूर्वज थे। जब जिनके विचार होते हैं तो हम सद्भावना व्यक्त करते हैं। दिग्विजय को लेकर यही कहूंगा कि सुधर जाओ तो अच्छा है नहीं तो जय जय श्रीराम।


कांग्रेस के हाई कमान पर दबाव बनाने लिए ये सब
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के संघ की तारीफ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह आज ओसामा बिन लादेन की आत्मा जोर-जोर से रो रही होगी और जाकिर नाइक तो अपने आप को अनाथ सा महसूस कर रहा होगा। आप और संघ की तारीफ तौबा रे तौबा। कहा- आप ही तो भगवा आतंकवाद के जनक थे। आप के मुंह से राम-राम..
कहीं ये 2020 राज्यसभा चुनाव की प्रेशर टेक्टिस तो नहीं है। जब आपने राज्यसभा में जाने के लिए सरकार को हिला दिया था
मुझे तो यही लगता है। दो महीने बाद राज्यसभा के फिर चुनाव हैं, तो आप कांग्रेस के हाई कमान पर दबाव बनाने लिए ये सब कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE