BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 2:49 pm
KHABAR : पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में एयर स्ट्राइक की मांग, बजरंग दल ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार से दखल की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध को लेकर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार से दखल देने की मांग की है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने एसपी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है कि जिस प्रकार पीएम मोदी ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर हिंदुओं के संरक्षण और उन्हें जगाने का काम किया था उसी तरह बांग्लादेश में भी हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ एयर स्ट्राइक करें और हिंदुओं को सुरक्षित करे।


पूरे भारतवर्ष में आंदोलन
अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि यदि भारत से बांग्लादेश को निकालने का काम नहीं किया गया और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा नहीं की गई तो अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल पूरे भारतवर्ष में आंदोलन करेगा। वही बजरंग दल ने जबलपुर में सराफा व्यापारियों के यहां काम कर रहे हैं कारीगरों पर भी बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच करने की मांग की।


सराफा में चलाया जाएगा अभियान
वहीं पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने सर्राफा व्यापारियों के यहां जिन बांग्लादेशी कारीगरों द्वारा काम करने की बात कही जा रही, उस दिशा में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी बिंदु निकलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE