देवास। नए साल की खुशियां शांति और सुरक्षा के साथ मनाई जाएं, इसी उद्देश्य से देवास पुलिस पूरी तरह मैदान में उतर आई है। सोमवार रात जब शहर नींद की ओर बढ़ रहा था, उसी वक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद खुद सड़कों पर दिखाई दिए। चौराहों पर नाकाबंदी, वाहनों की सघन जांच और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजरकृयह तस्वीर थी बेहतर पुलिसिंग की।
रात करीब 10 बजे सयाजी द्वार पर अचानक पुलिस की सख्ती नजर आई। एसपी पुनीत गेहलोद, उनके साथ ट्रेनी आईपीएस आलोक कुमार वर्मा, सीएसपी सुमित अग्रवाल और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने स्वयं वाहन रुकवाए और सीधे संवाद किया।
एसपी गहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मकसद जश्न रोकना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं और अव्यवस्था को रोकना है। इसी के तहत कुछ बिंदुओं जेसे ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस,होटलों में बिना अनुमति कार्यक्रम नहीं,रात 11 बजे के बाद डीजे पर कार्रवाई,ग्रामीण रिसॉर्ट्स में हर गतिविधि पर व विशेष सख्ती बरती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष को उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और देवास को सुरक्षित शहर बनाने में सहभागी बनें।
नए साल से पहले सड़कों पर उतरकर की गई यह कार्रवाई साफ संदेश देती है-देवास पुलिस सतर्क है, और हर हाल में शहर की सुरक्षा पहले है।