नीमच। वर्ष 2025 में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में नशे पर कड़ा प्रहार किया। पुलिस ने कुल 149 प्रकरणों में लगभग 31.78 करोड़ रुपये मूल्य का 196 क्विंटल मादक पदार्थ जप्त किया और 346 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त, 6 तस्करों की 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई और 5 तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों ने ड्रोन और मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की खेती पर निगरानी रखी और लगातार कार्रवाई की।
मुख्य कार्रवाई के आंकड़े इस प्रकार हैं-
डोडाचूरा- 181 क्विंटल 63 किलो ग्राम, 296 आरोपी गिरफ्तार
अफीम- 29.371 किलो ग्राम + 222 हरे पौधे, 25 आरोपी गिरफ्तार
गांजा- 1134 किलो ग्राम, 8 आरोपी गिरफ्तार
स्मैक- 277.75 ग्राम, 17 आरोपी गिरफ्तार
एमडी- 284.12 ग्राम, 17 आरोपी गिरफ्तार
विशेष उल्लेखनीय कार्रवाई में कुकडेश्वर थाना क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से अवैध गांजे की खेती का खुलासा कर 33 हजार पौधे (वजनी 7.64 क्विंटल) जप्त किए गए। नीमच पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जिले में अवैध नशे की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।