खरगोन। जिले की महेश्वर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रीना चौहान को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप में इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर भव्या मित्तल के प्रतिवेदन के आधार पर की गई।
दरअसल, वार्ड क्रमांक 7 के जनपद पंचायत सदस्य के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, लेकिन जनपद पंचायत द्वारा गलती से वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त होने की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई। इस गंभीर त्रुटि के कारण निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह ने महेश्वर जनपद पंचायत के दो कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में पहले ही निलंबित कर दिया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस बड़ी प्रशासनिक चूक के लिए जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान की भूमिका भी जिम्मेदार रही।
इसी आधार पर संभागायुक्त इंदौर ने सीईओ रीना चौहान को भी दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महेश्वर जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 9 जनवरी 2026 को उपनिर्वाचन संपन्न कराया जाए