BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 4:45 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- दुग्‍ध उत्‍पादन कर भाटखेड़ी के जितेन्‍द्र ने समृद्धि की राह चुनी गौपालन कर हर माह कमा रहे हैं 60 हजार रूपये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के विकास खण्ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी के युवा जितेन्द्र पिता रामेश्वर पाटीदार के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। उनकी आजीविका का एक मात्र साधन पशुपालन है। वर्तमान में जितेन्द्र के पास 10 गायें एवं तीन बछड़ियाँ है इनमे से 5 गाये दूध दे रही है तथा 5 गर्भवती है।

जितेन्द्र गोपालन कर प्रतिमाह 60 हजार रुपये का दूध विक्रय करते है।जितेन्द्र गायों का प्रजनन प्रबन्धन इस प्रकार करते हैं कि वे प्रतिवर्ष गायो से बछीयाँ प्राप्त कर लेते हैं, प्रजनन हेतु वे अपनी गायों को सेक्स सार्टेड सीमन लगवाते है ताकि उन्हें उन्नत नस्ल की बछिया प्राप्त हो सके। गायो से प्रतिवर्ष बछिया प्राप्त करने से जहाँ मादावंश की संख्या बढ़ रही है, वहीं गायों की शुष्क अवधि कम होने से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्‍त कर रहे है।

पशुपालक जितेन्‍द्र हरा चारा उगाते है तथा उसकी कुट्टी कर पशुओं को खिलाते हैं। पशुशाला में चारा खाने की मेंजर तथा आटोमेटिक पानी की व्यवस्था कर रखी है साथ ही मिल्कीगं मशीन भी लगा रखी है। इस तरह उन्‍नत नस्‍ल का गौपालन कर, जितेन्‍द्र आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गये है। उन्‍होने दुग्‍ध उत्‍पादन कर, अपनी समृद्धि की राह चुनी है। इसमें वे पूरी तरह सफल भी हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE