मनासा। विद्याभारती नई दिल्ली द्वारा मार्गदर्शित सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माताजी में सप्तशक्ति एवं रंगमंचीय कार्यक्रम बढ़े ही हर्षाेल्लास के साथ सम्प्पन्न हुआ। प्रातः11रू30 से सप्तशक्ति कार्यक्रम में ग्राव आंतरी की पूर्व सरपंच महोदया कृष्णा पोरवाल, शहीद की धर्मपत्नी रामकन्या भुवाजी, समाजसेवी सरोज पोरवाल, सुशीला शर्मा आशा सुपरवाइजर शर्मिला जैन, मुख्यवक्ता अमरज्योति श्रीवास्तव के आतिथ्य में सम्प्पन्न हुआ।
सप्त शक्ति कार्यक्रम में विद्यालय के दीदी मुस्कान परमार ने संचालन किया,और अतिथि परिचय शारदा कुशवाह ने करवाया विद्यालय के दीदी अदिति परमार, अक्षिता मोदी काजल लोहार द्वार मंचासीन दीदियों का स्वगत किया गया, सायंकाल रंगमंचीय कार्यक्रम जिलासचिव यशवंत सोनी, जिलाउपाध्यक्ष सुनीलकुमार पोरवाल जिलाप्रमुख संतोष मेवाड़ा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र सतीश पोरवाल,अंशुल पोरवाल,ईश्वर राठौर,हरिश राठौर, पूर्णसिंह चन्द्रावत कृष्णकांत बैरागी,अरिहंत जैन, विक्रम राठौर,यशवंत डांगी,माधव सोनी, ओमप्रकाश शर्मा,पवन बैरागी, अंशुल पोरवाल के आतिथ्य में सम्प्पन्न हुआ ।अतिथि स्वागत सरस्वती शिशु मंदिर महागढ़, बरथुन,देन्थल चपलाना के प्रधानाचार्य बन्धु,राकेश रावत,विनोद धनगर,लीलाकांत सुथार, मोनू राठौर द्वारा किया गया।
वार्षिकोत्सव रंगमंचीय कार्यक्रम में 15400 रु का सहयोग प्राप्त हुआ। अन्त में आभार संस्था प्रधान बनवारी लाल मोड़ ने माना। उक्त जानकारी हीरालाल रावत ने दी।