शाजापुर। जिले के लीड कॉलेज बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में छात्रों के दो गुट में किसी बात को लेकर लाठी डंडे चल गए घटना मै 3 छात्र घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर कुछ छात्रों ने 3 छात्रों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है मामले मै लालघाटी पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है इधर घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है मामले में कॉलेज प्रभारी प्राचार्य वी पी मीणा का कहना है किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ है मुझे अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है एक और से ज्ञापन जरूर सोपा गया है इधर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है।