चित्तौड़गढ़। मानपुरा गांव में गत 23 दिसम्बर को दिन दहाडे घर में हुई चोरी के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए दोनो आरोपियों की निशादेही से कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने घटना में चोरी किये गहनो व रूपयों की बरामदगी कर ली है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसम्बर को मानपुरा निवासी सत्यनारायण पुत्र कन्हैयालाल कुमावत के घर से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में रखे हुये 03 तोला सोने, सवा किलो चान्दी के गहने व 19 लाख 50 हजार रूपये कैश चोरी करके ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
शहर चित्तौडगढ के निकट दिनदहाडे मकान में हुई चोरी की बडी घटना की गम्भीरता के मध्यनजर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुऐ 24 वर्षीय दिनेश पुत्र राधेश्याम कुमावत व 21 वर्षीय नितेश कुमावत पुत्र हरिशंकर कुमावत निवासी घटियावली थाना शम्भूपुरा को सोमवार को गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा आरोपी दिनेश कुमावत व नितेश कुमावत से गहनता से पुछताछ एवं अनुसधान किया गया। जिस पर आरोपी दिनेश कुमावत व नितेश कुमावत की निशादेही से घटना में प्रयुक्त औजार, मोटरसाईकिल तथा चोरी किये गये सोने चान्दी के जेवरात व 12 लाख 50 हजार 4 सौ रूपये बरामद किये गये। गिरफतार आरोपियों से पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।