BREAKING NEWS
NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<     KHABAR : महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि.. <<     BIG NEWS : पहले बेटे से विवाद, फिर उसी पर केस दर्ज,.. <<     प्रशासन के फैसले पर भड़के.. <<     मल्हारगढ़ को विकास की एक और सौगात,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक संपन्न,.. <<     BIG BREAKING : नीमच जिले की जलिया फाटक और चैनपुरा का.. <<     BIG NEWS : उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के कोटा में सीबीएन का बड़ा एक्शन,.. <<     NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 1:56 pm
KHABAR : 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त सीएमओ अब्दुल रऊफ खान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया समारोह का आयोजन, नगर विकास में उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए दी विदाई, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अब्दुल रऊफ खान पठान बुधवार को 39 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय परिसर में सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परियोजना अधिकारी (शहरी विकास) एवं अपर कलेक्टर पराग जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में खान ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का परिचय दिया। सरवानिया महाराज नगर परिषद में सीएमओ के पद पर पदस्थापना से पूर्व उन्होंने डिकेन, रतनगढ़ (नीमच), लोहारदा (देवास) सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल के दौरान नगर विकास की नई नीतियों को गति मिली तथा स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान वक्ताओं ने खान की प्रशासनिक कुशलता, अनुशासित कार्यशैली और सेवाभावपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला मंत्री शिवम पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद पप्पू राठौर, पार्षद विक्रम धनगर, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, दिनेशचंद सालवी, देवीलाल धनगर, राकेश चोहरा, जावद सीएमओ जगजीवन शर्मा, जानकीलाल प्रजापत (नीमच), वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. व्यास (रतनगढ़) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, परिषद कर्मचारी, परिजन एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

अंत में सीएमओ अब्दुल रऊफ खान ने समारोह के आयोजन के लिए नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE