छतरपुर। आयुष विभाग की अधिकारी और लिपिक को अपने ही विभाग के चपरासी से पांच हजार की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया, सागर लोकायुक्त निरीक्षक कमल उइके के नेतृत्व मे आई इस टीम ने बताया कि विभाग मे पदस्थ चपरासी अभिनाश मिश्रा के छुट्टी के आवेदन पास करने के एवज मे काम के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। यह मांग आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और बाबू आनंद साहू के माध्यम से की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने पूरे मामले की जांच की और योजना के तहत जैसे ही कर्मचारी से 5 हजार रुपये लिए गए, टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।