नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में गुरुवार को सामूहिक राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम एडीएम बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट भवन में स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पश्चात शासकीय कार्यों की नियमित शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।