देवास। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग केके शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का संचालन किया जा रहा है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सभी को शिक्षा प्राप्त करने में आने वाले आर्थिक बंधन को समाप्त कर उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति वर्ग के 3547 विद्यार्थियों को 06 करोड़ 64 लाख 72 हजार 057 रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की गई तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1766 विद्यार्थियों को 31 करोड़ 46 लाख 62 हजार 170 रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के अध्ययन कर रहे समस्त पाठ्यक्रम विषयों के अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।