गरोठ। इंदौर में दूषित पानी से 15 लोगों की मौत और हजारों लोगों के बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती होने की घटना को लेकर तथा मीडिया को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।
यह पुतला दहन मंदसौर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश पटेल एवं विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शहरयार शिबू, मेलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जीतू बैरागी, नीलेश मीणा, श्याम मीणा, टिंकेश पाटीदार, सियाराम बरेड़ा, पंकज भट्ट, मलकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर की घटना बेहद गंभीर है और सरकार को जनता की सुरक्षा व मीडिया के सम्मान को लेकर जवाबदेह होना चाहिए।