नीमच। जिले के नगरीय क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
परियोजना अधिकारी, शहरी विकास पराग जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी क्षेत्र में दूषित अथवा गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या हो, तो नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7697484769 एवं 8109207374 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।