BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 6:10 pm
KHABAR : पेयजल व्यवस्था को लेकर एक्शन में नीमच नगरपालिका, अध्यक्ष व सभापति ने सीएमओ के साथ किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। इंदौर में हुई घटना के बाद एहतियात बतौर नगर पालिका परिषद नीमच भी पूरे एक्शन में दिखाई दे रही है। शहर में जहां पेयजल टंकियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वही शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा व जलकल सभापति छाया वीरेंद्र जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के साथ हिंगोरिया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर मौके पर ही वहां से वितरित होने वाले पेयजल की टेस्टिंग करवा कर लैब रिपोर्ट देखी तथा जलकल के अमले तथा रियान कंपनी के सुपरवाइजर को निर्देश दिए की पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की खामी नहीं रहे, अगर कोई भी कमी है तो उन्हें तुरंत दूर कर आम जनता को शुद्ध पानी वितरण करे! इस दौरान नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक टेकचंद्र बुनकर, जलकल विभाग के केमिस्ट सुरेश पवार तथा रियान कंपनी के सुपरवाइजर भी उनके साथ थे। 


नगर पालिका अध्यक्ष चोपड़ा ने जलकल विभाग तथा पेयजल वितरण करने वाली कंपनी के अधिकारियों से कहा कि पेयजल का मामला सीधे जनता के स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है और हमारा दायित्व है कि हम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये, इसलिए इस मामले मे पूरी सावधानी बररते हुए गंभीरता के साथ कार्य करें, इस मामले में  किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। 


मुख्य नगर पालिका अधिकारी बामनिया ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं जलकर सभापति के साथ हिंगोरिया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त साफ-सफाई रखने तथा पानी का लैबोरेट्री टेस्ट करने के बाद ही वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नीमच शहर में पेयजल वितरण करने वाली टंकियों की सफाई का कार्य भी निरंतर जारी है। साथ ही सभी वाल्वमेनो को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी के भी क्षेत्र में पाइपलाइन लिकेज पाई जाती है तो तत्काल उसे दुरुस्त करावे तथा उसके बाद ही पेयजल वितरण करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE