BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 6:22 pm
KHABAR : सामाजिक न्याय विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए एडाप्टिव श्रेणी के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु विशेष शिविर का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए एडाप्टिव (विशेष) श्रेणी के ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में जिले के दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इस दौरान कुल 30 लर्निंग लाइसेंस एवं 02 परमानेंट लाइसेंस जारी किए गए।


उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 102 दिव्यांगजनों के परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने जानकारी दी कि दिव्यांग व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस विशेष श्रेणी में बनाए जा रहे हैं। जिन दिव्यांगजनों के आज लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं, उनके 45 दिवस पश्चात परमानेंट लाइसेंस बनाए जाएंगे।


शिविर के दौरान बिरसा मुंडा समिति से राकेश मेड़ा एवं दिलीप भूरिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार तथा जिला परिवहन कार्यालय से पूजा डामोर, रश्मी गामड़, विनायक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE