नीमच। दिनांक 04.01.2026 (रविवार) को 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 12 से शाम 04 बजे तक बाधित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण यह असुविधा उत्पन्न होगी। इससे प्रभावित क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, स्कीम नं. 36 ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं एचटी कनेक्शन परफेक्ट वॉयर शामिल हैं। विद्युत आपूर्ति आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।