गरोठ। बोलिया नगर स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में स्कूल प्रांगण में बाउंड्री निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण लगभग 2 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे विद्यालय की सुरक्षा और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम जनपद सदस्य संगीता देवी तथा अरुण मनीष पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय के विकास के लिए इस कार्य को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य संगीता देवी, अरुण मनीष पाटीदार, राजेंद्र राठौड़, गोपाल बागवान, मुकेश प्रजापति, चंचल नागेता, अमृत सेठिया, दीपक बागवान, कमल जैन, जगदीश राठौड़, विष्णु सेठिया, लालचंद चौधरी, शेरू भाई शाह, कैलाश चंद मराठा, मयूर जैन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बाउंड्री निर्माण से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।