BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 5:37 pm
KHABAR : एसडीएम प्रीति संघवी नाहर ने सिंगोली में की एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा, नो-मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों की मौके पर जांच, पढे़ मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। सोमवार को जावद की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रीति संघवी नाहर सिंगोली पहुंचीं, जहां उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नो-मैपिंग सूची में शामिल मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर से शुरू हुई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम प्रक्रिया 22 जनवरी को समाप्त होगी। इस अंतिम चरण में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। वर्ष 2002-03 की मतदाता सूची के आधार पर नई सूची तैयार की गई, जिसमें जिन मतदाताओं के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे या जो सत्यापन के दौरान नहीं मिले, उनके नाम नो-मैपिंग सूची में दर्ज किए गए।


ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय सिंगोली में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम प्रीति संघवी नाहर ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE