BREAKING NEWS
NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 6:25 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सीएसआर कार्याे की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सीएसआर मद को विभागों से समन्‍वय कर बेहतर उपयोग किया जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कार्पाेरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्‍त सीएसआर इकाईयों ने वर्ष 2025-26 में सीएसआर मद से किये गये कार्याे की जानकारी दी व शेष वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित सीएसआर प्लान तथा मद में उपलब्ध बजट की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। इकाईयों द्वारा सीएसआर मद से किये गये कुछ उल्लेरखनीय कार्य जैसे सभी इकाईयों द्वारा मिशन बेंचमार्क अंतर्गत शासकीय स्कूालों में फर्नीचर प्रदाय, विक्रम सीमेंट खोर द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग, नैत्र जांच शिविरों का आयोजन करने तथा इकाई ग्रीनको द्वारा लोकल एरिया डेवलोपमेंट अंतर्गत अधोसंरचना कार्याे की कलेक्टर ने सराहना की।

बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएसआर इकाईयों को उपलब्ध  सीएसआर बजट के बेहतर उपयोग हेतु संबंधित विभागों से समन्वाय कर कार्य संपादन हेतु निर्देश दिये, ताकि कार्याे का दोहरीकरण न हो व सार्थक उपयोग हो सके। कलेक्टर ने इकाईयों द्वारा चलाये जा रहे जल मंदिरों के पानी की निरंतर जांच कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में टाटा सोलर पॉवर के प्रतिनिधि को सी.एस.आर.अंतर्गत किये जा रहे व्यय की मदवार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये।

सभी इकाईयों को चंद्रा ने निर्देश दिए गए, कि सीएसआर मद से मुख्‍यत: बुनियादी ढ़ाचा निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, आंगनवाडी व स्कूल भवन निर्माण कार्य एवं दिव्यांगजनों व वंचित वर्गाे को स्वारोजगार से जोड़ने के कार्याे को प्राथमिकता दें व ऐसे कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक लोकहित जुडा हो।

बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर, जिला अधिकारीगण एवं सभी सी.एस.आर. इकाईयां अल्ट्रायटेक सीमेंट खोर, अडानी विलमार भाटखेड़ा, धानुका ग्रुप नीमच, एमएस सोलवेक्स, जमुनियाखुर्द, ग्रीनको प्रा.लि.टाटा सोलर पावर प्रा.लि. के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE