मनासा। मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन की मनासा शाखा का साधारण सम्मेलन सुजापुर माताजी (जावरा) में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।
कैलेंडर का विमोचन संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा (नीमच), जिला वैश्य इकाई अध्यक्ष श्री गोविंद पोरवाल एवं महामंत्री हरिबल्लभ मुछाल की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता की।
समारोह के दौरान महिलाओं द्वारा भजन और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में वैश्य इकाई के संरक्षक गोपाल विजय वर्गीय, सचिव गिरिराज विजय, सुरेश विजय, अशोक मूंगड, नवनीत तोषनिवाल, गौरव मंत्री, राकेश विजय, राजेश विजय, अनिल झंवर, रामप्रसाद पोरवाल, बाबुभाई मूंदड़ा, प्रदीप विजय सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला पदाधिकारियों में संभागीय अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, स्नेहलता बंब, गरिमा पोरवाल, रेणू झंवर, चंचल मंत्री, आशा विजय, गायत्री विजय, आरती विजय, सपना डबकरा सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के सहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।