BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 7:06 pm
NEWS : युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। युवा दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, बाल अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के निर्देशों की पालना में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में सहायक नोडल अधिकारी सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट व जाप्ता हैड कानि. पुखराज, कानि. सुशीला कंवर, निर्मल वैष्णव व राजकुमार द्वारा सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गिलुण्ड, महात्मा गांधी विद्यालय गिलुण्ड एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटियावली मे जाकर छात्र-छात्राओ को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमो की जानकारी, साईबर सुरक्षा एवं बाल अधिकार और बाल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर संबंधित विभाग को देने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।


युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा बाल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया।


उक्त आयोजन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मय स्टॉफ के उपस्थित रहे। उक्त तीनो विद्यालयों से करीब 400 विद्यार्थियों ने उक्त कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमे से 130 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिताओ, क्विज प्रतियोगिताओ व निबन्ध प्रतियोगिताओ में भाग लिया।


प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे सीखी गई जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में भी इनका प्रचार-प्रसार करें। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा, जिसमें विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE