नीमच। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को औद्योगिक प्रयोजन हेतु हस्तांतरित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच के अंतर्गत ग्राम बामनबर्डी तहसील नीमच के सर्वे नं 487 रकबा 34.72 हे. और सर्वे नं 208 रकबा 4.06 हे., ग्राम अमावली महल तहसील नीमच के सर्वे नं 297 रकबा 2.98 हे. और ग्राम जगेपुर हाडा तहसील जावद के सर्वे नं 106/1 रकबा 9.22 हे. अविकसित भूमि के आवंटन हेतु केवल मध्यम उद्योगों (उद्योग जिनमें यंत्र, संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश राशि रुपए 25 करोड़ से अधिक एवं राशि रुपए 125 करोड़ तक और वार्षिक टर्न ओवर राशि रुपए 500 करोड़ तक हो) से 30 जनवरी 2026 अपरान्ह 05:00 बजे तक विभागीय वेबसाइट mpmsme.gov.in पर ईओआई आमंत्रित किए गए हैं, जिनका विस्तृत विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। भूखंडों का आवंटन मध्य प्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधननियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।आवेदित भूमि हेतु नियम में प्रावधानित आवेदन शुल्क देय होगा, जो वापसी योग्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। यह जानकारी महाप्रबंधक उद्योग नीमच योगिता भटनागर ने दी है।