सेगांव। ग्राम रसगांव से शुक्रवार सुबह रुद्रेश्वर महाकाल के दर्शन एवं पूजन के बाद महाकाली मित्र मंडल के तत्वावधान में 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुई।
मंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी श्रद्धालु कावड़ लेकर पैदल यात्रा करते हुए भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे। महाकाली मित्र मंडल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा के शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर ष्बोल बमष् और ष्हर-हर महादेवष् के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। ग्रामीणों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।