BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 3:30 pm
KHABAR : इंदौर में यातायात नियमों को मजाक समझने वालों के लिए अब चेतावनी नहीं, होगी कार्रवाई, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर कसा शिंकजा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में यातायात नियमों को मजाक समझने वालों के लिए अब चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर इंदौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पलासिया चौराहे पर चलाए गए विशेष अभियान में महज तीन घंटे के भीतर 600 से ज्यादा चालान काटकर पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।


यातायात डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि रोजाना 800 से 900 चालान बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी वजह से पुलिस ने सख्त फैसला लिया है कि जो वाहन चालक दो बार से ज्यादा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट या यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाएंगे, उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।


आंकड़े खुद हकीकत बयां कर रहे हैं। बीते एक महीने में 28 से 30 हजार चालान बनाए जा चुके हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि यह अभियान दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए है। नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ चालान होगा, बल्कि किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव भी नहीं चलेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पुलिसकर्मी दबाव में आकर वाहन छोड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इंदौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जुर्माने से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि अब लापरवाही की कीमत भारी पड़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE