गुना। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा सविता अरविंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, खेल और युवा कल्याण विभाग संभागीय खेल अधिकारी शर्मिला डावर, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पीटीआई तथा शिक्षक एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना उपस्थित रहे।
जिला स्तर पर फुटबॉल रास्सा कसी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन्ग टेनिस क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, पिट्ठू, शतरंज आदि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
मध्य प्रदेश ओलंपिक खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के खेलों के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही विशेष जोर दे रही है, खेल में कोई हारता नहीं है।
नगर पालिका अध्यक्षा सविता अरविन्द गुप्ता ने कहा कि खेल सभी के लिए बहुत जरूरी हैं बच्चों को खेलता देख मुझे अपना बचपन याद आ जाता है।