मंदसौर। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 32 आवेदकों की शिकायतें मौके पर सुनकर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल और विधिसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मीणा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल तथा एसडीओपी गरोठ विजय यादव उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता से सुना गया और संबंधित मामलों में शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जाएगी।