सेगांव। माघ मास में प्रति मंगलवार को क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस माह को बड़ा पवित्र माना जाता है। आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्रामीण माता रानी के दर्शन लाभ लेकर जो भी मन्नत सच्चे दिल से मांगते हैं माता रानी उनकी झोलियां खुशियों से भर देती है। माघ मास का पहला मंगलवार मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा अलग-अलग स्थान से दर्शन को आए श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार की मन्नतो को पूरा होने पर अलग-अलग तुलादान कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टेमला से आए श्रद्धालुओं द्वारा उनके पुत्री का मुंदी के लड्डू में तुलादान कर मन्नत उतारी गई। वहीं दोपहर करीब 2 बजे रामपुरा बलकवाड़ा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने सुपुत्र को फलों में तोलकर मन्नत पूरी करी।
वही दोपहर 3 बजे ग्राम कालदी से आये श्रद्धालुओं ने अपनी सुपुत्री को जलेबी में तुलादान कर मन्नत पूर्ण की। जिसके बाद अपने अपने स्तर से दाल बाटी का स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। वैसे तो मातारानी के दर्शन कर सच्चे दिल से जो मांगो माँ अपने भक्तों पर असीम कृपा बनाये रखती है।