खरगोन। शहर में तेजी से विकास कार्यों के दंभ भर रही नगर पालिका क्षेत्र में आज भी कई ऐसे वार्ड है, जहां लोग सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे है।
ऐसा ही मामला मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। जहां वार्ड 7 बजरंग नगर क्षेत्र के रहवासियों ने कॉलोनी में नाली, सड़क नही होने से आ रही परेशानियां गिनाते हुए इससे छुटकारा दिलाने की मांग की। रहवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के अलावा नाली का निर्माण न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों का गंदा पानी खाली प्लॉटो या सोख्ता गड्ढों में इकट्ठा कर रहे है, जो ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।