मंदसौर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की संध्या को जिले के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिला कार्यालयों एवं अधीनस्थ संस्थानों के भवनों को रोशनी से सजाएं।
कलेक्टर गर्ग ने जिले की निजी संस्थाओं से भी अपील की है कि वे अपने बड़े संस्थान भवनों में 26 जनवरी की संध्या को आकर्षक रोशनी कर देशभक्ति का संदेश दें।