नीमच। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर अनुसूचित जाति समन्वय परिषद एवं अनुसूचित जाति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर सर्किल, नीमच पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को प्रातः 8ः45 बजे सम्पन्न होगा।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने नीमच जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।