BREAKING NEWS
KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 7:02 pm
KHABAR : धान की बोरियों में निकली ईंट-पत्थर, शहडोल में सरकारी खरीद प्रणाली पर उठे सवाल, विभाग में मचा हड़कंप, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी खरीद प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ धान की बोरियों में अनाज की जगह ईंट और पत्थर निकलने का सनसनीखेज मामला शहडोल जिले के खोहरी खन्नौधी स्थित सिंह वेयर हाउस से सामने आया है। इस घटना ने न केवल गोदाम के अधिकारियों को दंग कर दिया है, बल्कि विभाग में मचे हड़कंप को भी उजागर कर दिया है।


शहडोल जिले के  खोहरी खन्नौधी स्थित सिंह वेयर हाउस का है, जहाँ धान की एक बड़ी खेप जमा होने पहुँची थी,  ये बोरियाँ कुआं/अंकुरी स्थित अनुसुइया स्व-सहायता समूह के टैग के साथ भेजी गई थीं,  नियमानुसार जब गोदाम सर्वेयर ने बोरियों का परीक्षण शुरू किया, तो नजारा हैरान करने वाला था, बोरियों के भीतर धान की क्वालिटी न सिर्फ खराब थी, बल्कि अनाज के बीच में बड़े-बड़े पत्थर और ईंट के टुकड़े भरे हुए थे,सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि बोरियों में मौजूद धान में नमी का स्तर तय मानक से अधिक 16.5 प्रतिशत नमी पाई गई। सानू ट्रांसपोर्ट के दो वाहनों में आई करीब 1600 बोरियों में यह गड़बड़ी सामने आई।बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी 53 बोरियों की एक लॉट में पत्थर निकलने के बाद उन्हें गोदाम में रखने से मना कर दिया गया था। 


इस पूरे मामले को धान उपार्जन में नागरिक आपूर्ति निगम की बड़ी लापरवाही और मनमानी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पंचनामा तैयार कर लिया गया है और जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में  को टीम भेजकर विस्तृत जाँच के आदेश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE