BREAKING NEWS
KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 7:07 pm
KHABAR : दशहरा मैदान में जैविक हाट की धूम, सेहतमंद सब्जियों-फलों पर उमड़ी भीड़, लोगों की बना पहली पसंद, रसायन-मुक्त उत्पादों की बढ़ी मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के दशहरा मैदान के समीप प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जैविक हाट बाजार इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। जिला प्रशासन, नगरपालिका एवं कृषि विभाग की संयुक्त पहल से संचालित इस बाजार में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचकर जैविक उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।

रसायनयुक्त और कीटनाशकों से युक्त खाद्य पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर नागरिक अब अधिक जागरूक हो रहे हैं। इसी के चलते जैविक हाट में ताजी सब्जियां, फल, अनाज, दालें और मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है।

इस हाट बाजार की विशेषता यह है कि यहां किसानों और उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार का कोई बिचौलिया नहीं होता। इससे किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त होता है, वहीं उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले जैविक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। हाट में लगभग 10 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बिक्री के साथ-साथ जैविक खेती के प्रति जागरूकता भी फैलाई जा रही है।

बाजार में महिला किसान भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। वे उपभोक्ताओं को रसायनों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जैविक उत्पादों की पहचान और उनके नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

प्रशासन की यह पहल स्थानीय जैविक किसानों को सशक्त मंच प्रदान कर रही है और शहरवासियों को शुद्ध, सुरक्षित एवं जहरमुक्त खान-पान की दिशा में प्रेरित कर रही है। यह साप्ताहिक जैविक हाट प्रत्येक शनिवार को शाम तक संचालित होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE