BREAKING NEWS
हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<     KHABAR : पीएम आवास के बकायादारों पर निगम की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई.. <<     KHABAR : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई अध्यक्ष बनीं.. <<     KHABAR : मनासा में 98वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : अहिरवार समाज संघ में महिला प्रकोष्ठ का.. <<     KHABAR : सरकारी खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, सरपंच ने.. <<     अहिरवार समाज संघ का पुनर्गठन,संतोषी.. <<     तराना में गुरुचरण पूजन, भजन-कीर्तन और.. <<     BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 7:11 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, अब महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता, पीड़िताओं को पांच दिन तक आश्रय, भोजन और आवास की सुविधा, 24 घंटे रहेगा खुला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने महिला अधिकारिता विभाग परिसर, चंदेरिया थाना के पीछे संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव गोयल ने सेंटर के केस रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया।

सखी वन स्टॉप सेंटर किसी भी हिंसा से पीड़ित महिला को तुरंत आश्रय, भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। सेंटर में जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, लैंगिक अभिविन्यास या वैवाहिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। पीड़िताओं को पांच दिनों तक भर्ती अवधि के दौरान सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं और रिपोर्ट एवं बयान संबंधित थाने द्वारा सेंटर पर ही लिए जाते हैं।

सखी सेंटर 24 घंटे और साल भर चालू रहता है, जहां कुशल परामर्शदाता, सुरक्षा कर्मी और हेल्पर सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव गोयल ने नालसा एवं रालसा द्वारा 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे ‘न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान’ अभियान के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण में पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, विधि प्रशिक्षणार्थी सुहानी त्रिपाठी, सखी सेंटर के कर्मचारी नीतू जोशी, नेहा शर्मा, पवित्रा जाट, ममता तेली, ममता बैरवा, मयंक भटनागर और पुलिस कांस्टेबल चांद उपस्थित रहे। महिलाएं सेंटर से 01472294802 पर संपर्क कर गोपनीयता के साथ सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान कर उनके मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE