मनासा। आगामी रंगों के त्योहार होली, शीतला सप्तमी ओर मुहर्रम, ईद को सौहार्दपूर्ण ओर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मंगलवार की शाम 6 बजे मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ ही भाईचारा बनाए रखने की अपील की बैठक में पुरानी परंपराओं का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान एसडीएम किरण आंजना, डीएसपी निकिता सिंह, थाना प्रभारी शिवरघुवंशी, तहसीलदार मुकेश निगम, विद्युत विभाग सहायक यंत्री डीके मालवीय, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।