BREAKING NEWS
हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<     KHABAR : पीएम आवास के बकायादारों पर निगम की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई.. <<     KHABAR : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई अध्यक्ष बनीं.. <<     KHABAR : मनासा में 98वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : अहिरवार समाज संघ में महिला प्रकोष्ठ का.. <<     KHABAR : सरकारी खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, सरपंच ने.. <<     अहिरवार समाज संघ का पुनर्गठन,संतोषी.. <<     तराना में गुरुचरण पूजन, भजन-कीर्तन और.. <<     BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 3:52 pm
NEWS : सुहागपुरा में मां-बाड़ी शिक्षा सहयोगियों का प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा सहयोगियों की मांग, पढे़ उपेन्द्र की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़ । मां-बाड़ी डे-केयर योजना में कार्यरत शिक्षा सहयोगियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सुहागपुरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शिक्षा सहयोगियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्र (T.S.P. एवं माडा क्षेत्र) में वर्ष 2007-08 से मां-बाड़ी डे-केयर योजना संचालित की जा रही है। वर्तमान में लगभग 3006 मां-बाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें करीब 4600 शिक्षा सहयोगी कार्यरत हैं।


शिक्षा सहयोगियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
1️⃣ जनजाति ग्राम विकास समिति के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा सहयोगियों को वरिष्ठता के आधार पर कैडर निर्धारित करते हुए राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2012 में शामिल किया जाए।
2️⃣ वर्ष 2015 से लंबित 20 प्रतिशत मानदेय वृद्धि लागू की जाए।
3️⃣ मानदेय का भुगतान टी.ए. विभाग के माध्यम से नियमित रूप से किया जाए।


शिक्षा सहयोगियों का कहना है कि बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक मां-बाड़ी शिक्षा सहयोगी कलमबंद हड़ताल जारी रखेंगे।

ज्ञापन सौंपते समयमोहन लाल मीणा लक्ष्मण लाल मीणा धनराज मीणा कैलाश चंद्र मीणा हरिशंकर मीणा नरेंद्र कुमार मीणा गणेश मीणा, रमेश चंद्र मीणा गंगाराम मीणा बड़ी संख्या में शिक्षा सहयोगी उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार से शीघ्र न्याय की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE