नीमच। दिगंबर जैन सोशल जिनागम ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि स्मृति दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका एवं सचिव अमन विनायका ने बताया कि गुरुवर की पावन स्मृति में 18 फरवरी को रेड क्रॉस स्थित मूक-बधिर केंद्र पहुंचकर दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया तथा टिफिन व पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आचार्य के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार महावीरजी अमित सोनी की अनुमोदना की गई। “इंडिया नहीं भारत बोलो” का संदेश देने वाले महामुनिराज को भावभीनी विनम्रांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान प्रदीप विनायका, विकास सरावगी, रवि श्रद्धा अजमेरा, विजय विनायका, अंकुश गोधा, सुनीता विनायका, श्वेता सोनी, अन्नू बाकलीवाल, गौरी विनायका, दिलीप विनायका सहित मूक-बधिर केंद्र के स्टाफ खुमान भारद्वाज, मुकेश भाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।