BREAKING NEWS
हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<     KHABAR : पीएम आवास के बकायादारों पर निगम की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई.. <<     KHABAR : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई अध्यक्ष बनीं.. <<     KHABAR : मनासा में 98वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : अहिरवार समाज संघ में महिला प्रकोष्ठ का.. <<     KHABAR : सरकारी खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, सरपंच ने.. <<     अहिरवार समाज संघ का पुनर्गठन,संतोषी.. <<     तराना में गुरुचरण पूजन, भजन-कीर्तन और.. <<     BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 5:45 pm
KHABAR : संत सेवालाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झूमे समाजजन, समाजजनों ने दिया एकजुटता का संदेश, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। बंजारा समाजजनों ने  संत शिरोमणि सेवालालजी का 287 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। आयोजन में हजारों की संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया। शहर की अनाज मंडी से समाज के संतों के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजजन बोलों जय सेवालाल की...जैसे जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। वहीं युवा हाथों में धर्मध्वजा लहराते चल रहे थे। फूलो से सुसज्जित चार बग्घियां में विराजित संत, दो डीजे साउंड, ढोल. तांशों के साथ हजारों की संख्या में समाज के महिला. पुरुष शोभायात्रा की भव्यता दिखा रहे थे।

 
शोभा यात्रा बिस्टान रोड तिराहा, श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहा, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, बिस्टान रोड़ होते हुए वापस मंडी परिसर पहुंची। शोभायात्रा में रास्तेभर भक्ति गीतो पर क्या युवक. युवतियां, क्या महिला. पुरुष बल्कि बुजुर्ग भी अलग- अलग मंडलियां बनाकर आराध्य की भक्ति में लीन होकर झुमते नजर आए। इस दौरान करीब 10 से अधिक स्थानों पर सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वागत मंच लगाकर यात्रा क अगुवानी की। शोभायात्रा के पुन मंडी पहुंचने के बाद संत सेवालालजी का जन्मोत्सव उत्सवी माहौल में मनाया गया। संतों ने आशीर्वचन दिए। महाआरती के बाद आयोजन का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE